MPBSE MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी मध्य प्रदेश बोर्ड ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा परिणामों की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। इस दौरान मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अध्यक्ष व सचिव भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
MPBSE MP Board Result 2025 OUT: बेटियों ने मारी बाजी
MPBSE MP Board Result 2025 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में बेटियां टॉपर रही हैं और बेटियों के पास होने का प्रतिशत भी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में 500 यानी 100% अंक हासिल कर टॉप किया है। आयुष द्विवेदी 499 अंकों के साथ दूसरे और शैजाह फातिमा 498 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
वहीं, कक्षा 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी (विज्ञान वर्ग) 500 में से 492 अंक लाकर टॉपर बनी हैं। इसके साथ ही वाणिज्य वर्ग की रिमझिम करोठिया 491 अंक के साथ दूसरे व विज्ञान वर्ग के हर्ष पांडे 490 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
बकौल मुख्यमंत्री, कक्षा 10वीं में 212 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट में 144 बेटियां हैं जबकि 12वीं कक्षा में 159 विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट में से 89 छात्राएं शामिल हैं।
MPBSE MP Board Result 2025 OUT: पिछले 15 वर्षों का टूटा रिकॉर्ड
MPBSE MP Board Result 2025: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इस बार एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में पिछले 15 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है। उन्होंने बताया कि इस बार कक्षा 10वीं में रिकॉर्ड 76.22% जबकि कक्षा 12वीं में 74.48% विद्यार्थी पास हए हैं। यादव के मुताबिक, इस वर्ष राज्य की बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की तुलना में बेहतर रहा। बकौल यादव, इस बार लगातार तीसरी बार ज़िले वार सूची में नरसिंहपुर जिला टॉप पर रहा है।
MPBSE MP Board Result 2025: Back paper Date
MPBSE MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि जो विद्यार्थी एमपी बोर्ड की परीक्षा में फेल हुए हैं उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी कारण से परीक्षा में असफल रहे विद्यार्थी 17 जून 2025 को दोबारा पेपर दे सकते हैं। बकौल मुख्यमंत्री, इस परीक्षा में वे विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं जो पास हुए हैं लेकिन अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं।
MPBSE MP Board Result 2025 OUT: Where to check Result?
MPBSE MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.mpbse.nic.in/ पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।